भगवान विश्वकर्मा की निकाली गई शोभायात्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने पूजा अर्चना कर रथ को आगे बढ़ाया
कटनी। आज 14 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा समाज कमेटी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा सुबह विश्वकर्मा सिविल लाइन मंदिर से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सिविल लाइन स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में संपन्न होगी। समाजजनों ने बताया कि यह शोभायात्रा प्रतिवर्ष बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाती है। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां, भजन-कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा भी शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।








