साहित्यकार डॉ.रमाकांत निगम को हिन्दी दिवस पर राष्ट्रीय हिन्दी गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

कटनी। देश के ख्यातिलब्ध लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.रमाकांत निगम को विगत पांच दशकों से उनके साहित्यिक एवं कला संस्कृति तथा राष्ट्र भाषा हिंदी के सतत उन्नयन विकास, हिंदी अभियान के प्रति समर्पित राष्ट्र भाषा के योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान त्रेता युग फाउंडेशन द्वारा हिंदी दिवस पर सम्मानित किया गया।
डॉ. निगम को राष्ट्रीय हिन्दी गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित कर सम्मान पत्र, ट्रॉफी, मैडल प्रदान किया गया। संस्थान द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। साहित्यकार डॉ. रमाकांत निगम के सम्मानित होने पर साहित्य एवं पत्रकारिता जगत की हस्तियों एवं संस्थाओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *