लोक अदालत, सुनहरा अवसर, शीघ्र आएं, अधिभार में मिलने वाली छूट का लाभ पाएं, नगर निगम ने शहरवासियों से की अपील
कटनी। नगरपालिक निगम कटनी द्वारा शनिवार प्रातः 10:30 बजे से नगर के पांच स्थलों में नेशनल लोक अदालत शिविर प्रारंभ किए जाकर शासन निर्देशानुसार नागरिकों को लोक अदालत की छूट का लाभ प्रदान किया जा रहा है। निगम के करदाताओं से अपील है कि वे शीघ्र शिविर स्थलों पर पहुंचकर अपना बकाया संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार जमा कर अधिभार में मिलने वाली छूट का लाभ अवश्य प्राप्त करें।








