गाटरघाट कटनी नदी में मिली युवक की लाश, पुल के पिलर में फसी लाश देखकर उमड़ी भीड़, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, शव निकालने हो रहे प्रयास

कटनी। शहर के गाटरघाट स्थित ब्रिज के पिलर में आज सुबह लोगों ने एक युवक की लाश फंसी हुई देखी। पिलर में लाश फांसी होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह चारों तरफ फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण लाश निकालने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस के द्वारा एनडीआरफ को सूचना दे दी गई है। एनडीआरफ गटरघाट पहुंचकर मृतक के शव को निकालने के काम में जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लोगों ने गटरघाट में कटनी नदी के ऊपर बने पुल के एक पिलर में एक युवक की लाश फंसी हुई देखी। लाश देखे जाने के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची लेकिन पानी का बहुत तेज होने के कारण लाश को निकालने में सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस के द्वारा एनडीआरएफ की मदद से युवक के शव को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। अंदाजा यह लगाया जा रहा है की लाश कहीं से बह कर आई और पिलर में फंस गई। मृतक कौन है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस के द्वारा लाश निकालने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *