शादी का झांसा देकर पहले लूटी आबरू, गर्भ ठहरा तो तोड़ लिया नाता, दुष्कर्म का आरोपी सरपंच पुत्र पीड़िता और उसके पिता को दे रहा जान से मारने की धमकी, ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की घटना

शादी का झांसा देकर पहले लूटी आबरू, गर्भ ठहरा तो तोड़ लिया नाता, दुष्कर्म का आरोपी सरपंच पुत्र पीड़िता और उसके पिता को दे रहा जान से मारने की धमकी, ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की घटना

कटनी। दुराचार पीड़ित एक बालिका को परिवार सहित खत्म करा देने की धमकी कोई और नहीं बल्कि उसे शादी का झांसा देकर आबरू लूटने वाला दे रहा है। दुराचार की शिकार हुई पीड़िता ने जब आबरू लूटने वाले सरपंच पुत्र की शिकायत थाने में दर्ज करा दी और यह मामला कोर्ट पहुंच गया तो आरोपी सरपंच पुत्र पीड़िता एवं उसके परिवार को केश वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान का दुश्मन बन बैठा है। खुद पर मंडराते हुए जान के संकट से भयभीत पीड़िता ने आज इसकी लिखित शिकायत ढीमरखेड़ा थाने में दर्ज कराई है।
पिता को लेकर ढीमरखेड़ा थाने पहुंची दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता ने शिकायती पत्र के माध्यम से थाना प्रभारी के सामने गुहार लगाई की ग्राम गुड़ा निवासी सरपंच संकेत लोनी के पुत्र नीलेश लोनी ने मुझे बहला फुसलाकर शादी को झांसा देकर मेरे साथ संबंध बनाता रहा। जब मैं प्रगनेंट हो गई तब उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसकी शिकायत ढीमरखेड़ा थाने में की गई। वर्तमान में प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद अब सरपंच संकेत लोनी एवं विजय लोनी के द्वारा लगातार मेरे परिवार पर दुष्कर्म के मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनका पुत्र नीलेश लोनी बुरी बुरी गाली गलौज करते हुए यह धमकी देता है की यदि राजीनामा नहीं किया तो तुझे तेरी बच्ची एवं पिता को जिन्दा गाड़ देंगे। पीड़िता ने शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपी की जमानत निरस्त कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
इनका कहना है
इस संबंध में बातचीत करते हुए ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि पीड़ित बालिका के द्वारा थाने में लिखित शिकायत की गई है। उसने शिकायत के जरिए बताया है कि उसे दुष्कर्म के आरोपी एवं आरोपी के पिता के द्वारा राजीनामा करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟खबर का असर🌟 घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और जमाखोरी पर शुरू हुई कार्यवाही, राष्ट्र रक्षक न्यूज़ की खबर के बाद हरकत में आया विभाग, कलेक्टर के निर्देश पर हुई छापामारी, 22 घरेलू सिलेंडर जब्त