कटनी पुलिस गणेश विसर्जन जुलूस में रही अलर्ट, एसपी सहित पुलिस अधिकारी करते रहे मॉनिटरिंग, संदेहियों की हुई घर पकड़
कटनी। गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटनी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस की पैनी निगाह और सतर्कता से किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति जिले भर में उत्पन्न नहीं हो सकी। सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया सतत निगाह बनाए रहे। लगातार मॉनिटरिंग एवं अधिकारियों की सक्रियता के कारण पुलिस महकमा भी मुस्तैदी से काम में लगा रहा।
इस तरह हुई कार्रवाई
गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए 200 से अधिक चूड़ा(कड़ा) निकलवाए गए। 2 चाकू जब्त किए गए। 3 प्रकरणों में धारा 185 एमवी एक्ट की कार्यवाही की गई। 6 युवकों को थाने में बैठाकर पूछताछ की गई। साथ ही 21 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ व तस्दीक करने के बाद रुक्सत किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि त्योहारों पर शांति एवं सौहार्द्र बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की असामाजिक हरकत करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक पर्वों को मिलजुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएँ और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।








