कट्टा और जिंदा कारतूस लिए वारदात को अंजाम देने की फिराक में था जबलपुर का शातिर बदमाश, रीठी पुलिस ने कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार

कटनी। गणेश चतुर्थी के दिन किसी अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में जिंदा कारतूस और कट्टे सहित जबलपुर के शातिर बदमाश को रीठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अगर बदमाश समय से पकड़ा नहीं जाता तो वह किसी न किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था।
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अपराधों पर नियंत्रण रखने एवं अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा दिए गए निर्देश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी उमराव सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में गणेश विसर्जन के दिन दो बदमाशों को एक कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ किसी अपराध को घटित करने के इरादे से घूमते हुए गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि गत 6 सितंबर को मुखबिर से जानकारी मिली कि जबलपुर का कुख्यात बदमाश हरीश पेसवानी किसी गंभीर घटना को घटित करने की फिराक में अवैध कट्टा कारतूस लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर हरीश पेशवानी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिंदा कारतूस जप्त किया गया। मामले की विवेचना के दौरान अवैध कट्टा कारतूस के स्रोत की जानकारी जुटाई गई। मामले में सोभित सिंह नि. हरद्वारा की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण मे आरोपी हरीश पेशवानी पिता सीवन दास पेसवानी उम्र 39 वर्ष नि. रामनगर, अधारताल, जबलपुर एवं सोभित सिंह नि.हरद्वारा को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. मोहम्मद शाहिद, उनि दिनेश चौहान, उनि विनोद पटेल, सउनि पांडे, प्र आर. अजय मेहरा, प्र. आर. राम पाठक, आर. शमशेर सिंह, आर. आशुतोष, आर. अमन, आर. नीतेश दुबे, आर.विजय, आर. जफर, आर. ज्ञानेंद्र का विशेष योगदान रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *