आम रास्ता एवं शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर अमाडी में कल होगा चक्का जाम, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन
कटनी। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में कल 8 सितम्बर को सुबह 11 बजे ग्राम अमाडी मे चक्काजाम किया जायेगा। चक्काजाम करते हुए आम रास्ता में लोहे का लगाए गए गेट को हटाए जाने, रास्ता अवरूद्ध करने वालों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने, मनु नारला, रमा नारला, कान्हा नारला एवं मृणाली राव द्वारा अमाडी एवं बनहरा तहसील बडवारा पटवारी हल्का नंबर 14 एवं ग्राम बनहरा पटवारी हल्का नंबर 13 की करीब 20 एकड़ शासकीय भूमि, कोटवारी भूमि, छोटे झाड़ का जंगल आदि भूमि जिनकी कीमत करोड़ों रुपए होगी जिस पर उपरोक्त लोगों के द्वारा कब्जा कर शासन को क्षति पहुंचाई जा रही है उसके खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग रखी जाएगी। खसरा नंबर 446, 442, 443, 445, 449, 438 कोटवारी भूमि 629 शंकर दाहिया वगैरह की भूमि 382 एवं उपरोक्त का निवास घर जिसे भूत बग्ला कहते हैं में लगभग 3 एकड़ भूमि कब्जे में की हुई है। खसरा नंबर 384 आम रास्ता ढर्रा एवं सिंचाई विभाग की सड़क जो नहर के किनारे खसरा नंबर 447, 446 निस्तार तालाब शासकीय जानवरों के पीने के पानी को कब्जे में लेकर कब्जा किया गया है, जिससे पालतू एवं जंगली जानवर पानी पीने से बन्चित रहते हैं। जिसे तत्काल हटाए जाये, साथ ही उक्त भूमियों की नाप राजस्व विभाग की विशेष टीम गठित कर कराई जाये। उपरोक्त लोगों के दबाव, प्रभाव,और प्रलोभन में न आ कर निष्पक्ष रूप से उपरोक्त भूमियों को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग रखी जाएगी।








