विसर्जन पूजन एवं भंडारे के उपरांत किया गया गजानन की प्रतिमा का विसर्जन, श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर दिन हुए आयोजन

कटनी। श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति डन कॉलोनी के तत्वावधान में ग्यारह दिनी गणेश महोत्सव श्री गणेश जी के विसर्जन के साथ पूर्णता को प्राप्त हुआ।
विदित हो कि 27 अगस्त को मंदिर में पार्थिव गणेश जी की स्थापना की गई थी तभी से विधिवत सुबह शाम पूजा आरती भजन इत्यादि सभी भक्तजनों द्वारा बारी बारी से किया जा रहा था। आज अनंत चतुर्दशी को अंतिम दिन महोत्सव के मुख्य यजमान भगवत प्रसाद तंतु वाय द्वारा प्रातः पूजा अर्चना प्रारंभ की गई, तदुपरांत हवन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कॉलोनी वासियों एवं भक्त जनों ने एकल एवं जोड़ों के साथ हवन में आहुति दी। हवन उपरांत श्री गणेश जी एवं प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं की आरती की गई जिसमें सभी प्रबुद्ध जन, भक्तजन, समिति सेवादार एवं अन्य कॉलोनी वासियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। आरती के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। तत्पश्चात भंडारा प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ जो की अनवरत 4 बजे तक चलता रहा।
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने शहर के सभी प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी, राजनीतिज्ञ, भक्तगण, गणमान्य एवं कालोनी निवासी उपस्थित थे। भंडारे के पश्चात गणपति बप्पा की कॉलोनी में ढोल धमाके के साथ नाचते-गाते शोभायात्रा निकाली गई तत्पश्चात पार्थिव गणेश जी का विसर्जन किया गया।
श्री गणेश सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति मंदिर में पधारे सभी दानदाताओं गणमान्य व्यक्तियों, राजनीतिज्ञ, समिति सदस्यों, सेवादारों, भक्तजनों एवं कालोनी वासियों ने महोत्सव को सफल बनाने में योगदान हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *