पहली बार शहर में नजर आया चलित विसर्जन कुंड, महापौर श्रीमती सूरी का नवाचार, शहर में घूमते हुए चलित कुंड में किया जा रहा विसर्जन

कटनी। शहर में पहली बार गणेश विसर्जन पर्व के दौरान दो सुसज्जित चलित विसर्जन कुंड की सुविधा नगर निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सुरी के प्रयासों से नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई है। महापौर के नवाचार की नगर मे चारों ओर मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही है। इस पहल से न केवल गणेश प्रतिमाओं का पर्यावरण अनुकूल विसर्जन संभव होगा, बल्कि नदियों और तालाबों के जल प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाने में सफलता मिलेगी। नागरिकों ने महापौर के इस प्रयास को सुविचारित और जनहितैषी कदम बताते हुए कहा कि इससे सफाई व्यवस्था और धार्मिक आयोजनों की गरिमा दोनों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।
महापौर श्रीमती सूरी ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा चलित विसर्जन कुंड के माध्यम से नगरीय क्षेत्र के अलावा उपनगरीय क्षेत्र के नागरिकों को भी इसकी सुविधा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को विसर्जन के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और नगर में स्वच्छता व सुव्यवस्था बनी रहेगी। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नगरवासियों से नगर निगम की चलित विसर्जन कुंड की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी बनने का आग्रह किया है। महापौर के यह प्रयास शहर के अलग-अलग हिस्सों में फलीभूत होते हुए दिखाई भी दे रहे हैं। आसपास ही विसर्जन कुंड होने के कारण लोग छोटी-छोटी बप्पा की प्रतिमाओं को चलित विसर्जन कुंड में विसर्जित कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *