भगवान गणेश के दरबार में एसपी श्री विश्वकर्मा ने सपत्नीक लगाई हाजरी, महाआरती कर जिले में अमन चैन के लिए की प्रार्थना, अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी लिया बप्पा का आशीर्वाद

भगवान गणेश के दरबार में एसपी श्री विश्वकर्मा ने सपत्नीक लगाई हाजरी, महाआरती कर जिले में अमन चैन के लिए की प्रार्थना, अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी लिया बप्पा का आशीर्वाद

कटनी। शहर में अमन-चैन और अपराध मुक्त वातावरण की प्रार्थना करते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सपत्नीक शहर के प्रमुख गणेश पंडाल में पहुंचकर बप्पा की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गणेश चौक स्थित शहर के प्रमुख गणेश पूजा पंडाल में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा एवं उनकी जीवन संगिनी श्रीमती विश्वकर्मा ने पूरे विधि विधान से बप्पा का पूजन किया। इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नगरवासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की।
एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि पुलिस का प्रथम दायित्व नागरिकों की सुरक्षा है, अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास कायम करना हमारी प्राथमिकता है। आप को बता दें की आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा के नेतृत्व में शहर के अंदर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। फ्लैग मार्च, रात्री गश्त और निगरानी को और सघन किया गया है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सहयोग करें। जिले में शांति, सुरक्षा और सद्भाव का वातावरण कायम करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव की एक अनूठी मिसाल पेश की। गुरुवार की शाम सिविल लाइन स्थित भगवान गणेश जी की भव्य महाआरती में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के साथ पुलिस अधिकारी विशेष रूप से सम्मिलित हुए। पुलिस अधिकारियों ने महाआरती में शामिल होकर नगरवासियों की खुशहाली, शांति और अपराध मुक्त वातावरण के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और इसे पुलिस एवं समाज के बीच संवेदनशील जुड़ाव का प्रतीक बताया।

अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि पुलिस का पहला कर्तव्य नागरिकों की सुरक्षा है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधियों में पुलिस का भय और आमजन में विश्वास कायम करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और किसी भी परिस्थिति में नागरिकों को असुरक्षित महसूस नहीं होने दिया जाएगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क