कलेक्टर श्री यादव भगवान श्रीगणेश जी की महाआरती में हुये शामिल

कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने गुरुवार की देर शाम कटनी शहर के गणेश चौक पहुंच कर यहां श्री विघ्न-विनाशक गणेश मंदिर में विराजे विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का सपरिवार दर्शन- पूजन किया और महाआरती में शामिल हुए। कलेक्टर श्री यादव ने सुख और समृद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर जिले की खुशहाली और *समृद्धि के लिए मंगल कामना की। इसके पूर्व श्री विघ्न-विनाशक गणेश उत्सव समिति गणेश चौक द्वारा कलेक्टर श्री यादव के यहां पहुंचने पर समिति की ओर से ओढ़नी-पट्टा भेंट कर स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री यादव ने प्रार्थना की, कि भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी जिलेवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि आए। गणेश चतुर्थी से स्थापित देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा -आराधना में पूरा जिला ही धर्म, आध्यात्म, आस्था, श्रद्धा और भक्ति में लीन हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *