गणेश विसर्जन एवं मिलादुन्नबी जुलूस मार्ग पर एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा के इंतजामों की ली टोह

गणेश विसर्जन एवं मिलादुन्नबी जुलूस मार्ग पर एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा के इंतजामों की ली टोह

कटनी। पर्व के दौरान शहर की शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक ना हो। शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में लोग पर्व का आनंद ले सकें इस बात को ध्यान में रखते हुए गणेश उत्सव के साथ गणेश विसर्जन एवं मिलादुन्नबी जुलूस के आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ जुलूस मार्गों पर पैदल मार्च किया।
जुलूस मार्ग पर पैदल मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने मौजूद पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, साथ ही थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्यवाही करने को कहा। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे, कोतवाली थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह, माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे, एनकेजे थाना प्रभारी अनिल यादव के अलावा बड़ी संख्या में कोतवाली एनकेजे एवं माधव नगर थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क