खेत में बनी मढ़ैया में छिप कर बैठे थे तीन माह से फरार कुख्यात अपराधी, बड़वारा पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

कटनी। पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा गंभीर अपराधों में फरार अपराधियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह के मार्गदर्शन में फरार आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक 14 मई 2025 को जगदेव सिंह पिता फूल सिंह रघुवंशी उम्र 81 वर्ष निवासी ग्राम बांसा थाना चंदिया जिला उमरिया हाल ग्राम परसेल थाना बड़वारा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके परिवार के तेजभान सिंह एवं जयभान सिंह सोलंकी को अमोल सिंह, गुलाब सिंह, सूरज सिंह, टिंकू सिंह, चिंटू सिंह और पुष्पेन्द्र द्वारा जमीनी विवाद को लेकर 13 मई 2025 को लाठी डण्डो से मारपीट की। रिपोर्ट पर अपराध धारा 126 (2), 296, 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर धारा 117(2),109 (1) बीएनएस बढ़ाई गई।
मामले में आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिनकी लगातार तलास की जा रही थी। आज 04 सितंबर 2025 को मुखबिर ने सूचना दी की पुष्पेन्द्र सिंह उर्फ पुन्ती सिंह एवं टिंकू उर्फ धीरज सिंह दोनो निवासी ग्राम भुडसा अपने खेत में बने मड़ईया मे छिपे हुए है। मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए सउनि महेश प्रताप सिंह द्वारा स्टाफ के साथ दबिस देकर गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि महेश प्रताप सिंह, आर. संतोष यादव, आर. दीपक सिंह, आर सुरेन्द्र सिंह, आर बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *