पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के नागरिकों को मिली सी.सी रोड और नाली निर्माण की सौगात

पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के नागरिकों को मिली सी.सी रोड और नाली निर्माण की सौगात

कटनी। शहर के चहुंमुखी विकास हेतु नगर में सड़क, नाले-नालियों के निर्माण, कार्य के अलावा पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण, के साथ-साथ महानगरों की तर्ज पर समुचित प्रकाश व्यवस्था एवं सौदर्यीकरण के कार्य प्रगतिरत है। विकास कार्य अनवरत चलनें वाली प्रक्रिया है। गुणवत्तापूर्ण के साथ तय समय-सीमा में विकास कार्य पूर्ण हानें से इनका लाभ स्थानीय नागरिकों को लंबे समय तक मिलता है उपोक्त उद्गार महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी नें गुरूवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 11 लाख 58 हजार की लागत से विभिन्न स्थलों में कराये जानें वाले विकास कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त कियें।
भूमिपूजन कार्यक्रम महापौर क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक शैलेन्द्र असाटी द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर संपन्न कराया गया। इस दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, एडव्होकेट सुरेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद सीमा अरविंद श्रीवास्वत, पार्षद शकुंतला सोनी, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, गौरीशंकर पटेल सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। भूमिपूजन उपरांत महापौर श्रीमती सूरी नें कहा कि वार्ड में निरंतर विकास कार्य कराये जा रहे है। गौर मार्ग में सी.सी सड़क एवं अमर खटीक जी के घर के आसपास सी.सी नाली का निर्माण होनें से नागरिकों को बेहतर आवागमन के साथ ही जल निकासी की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी इससके क्षेत्र की स्वच्छता में इजाफा होगा। निर्माण कार्य आप सभी नागरिकों की सुविधा हेतु कराये जा रहे है अतः आप लोगों का भी दायित्व है कि आप निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की कमी मिलनें पर क्षेत्रीय उपयंत्री अथवा नगर निगम कार्यालय में तत्काल इसकी सूचना दें।
जोरदार स्वागत कर वार्डवासियों ने किया धन्यवाद ज्ञापित
विकास कार्यो की सौगात मिलनें तथा समस्या का निराकरण होनें से खुश क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद सीमा अरविंद श्रीवस्तव सहित उपस्थित अतिथियों का जोरदार स्वागत किया जाकर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगे भी इसी तरह से वार्ड विकास में सहयोग प्रदान करनें का आग्रह किया गया। इसके पूर्व महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा वार्ड के महामाया नगर पहुंचकर क्षेत्रीय समस्याओं मार्ग से रु ब रु होते हुए उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश क्षेत्रीय उपयंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह को दिए।
इनकी रही विशेष मौजूदगी
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रजत जैन, उपाध्यक्ष प्रमोद सोनी, महामंत्री प्रदीप, संजय नाकरा उपाध्याय सहित मातृ शक्ति कीर्ती चतुर्वेदी, विमला पटेल एवं राकेश चतुर्वेदी, मनोज सोनी, संतोष चतुर्वेदी, शैलेष असाटी, मनीष खुतवल, खन्ना चौबे, संजीव ठाकुर, कुलभूषण पुरवार, योगेश सोनी, संतोष गुप्ता सहित क्षेत्रीय उपयंत्री जायेन्द्र प्रताप सिंह, एवं निर्माण एजेंसी ओम श्री वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क