जय हो गणेश उत्सव समिति आदर्श कॉलोनी में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चल रहा सिलसिला, बस आपरेटर एसोसिएशन अध्यक्ष का हुआ सम्मान

कटनी। गणेश उत्सव पर्व के दौरान शहर में विविध समितियों के द्वारा आकर्षक गणेश प्रतिमाएं विराजित की गई है। शाम होते ही गणेश उत्सव समितियां के द्वारा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। अपने कार्यक्रमों एवं आकर्षक साज सज्जा के साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा को लेकर जय हो गणेश उत्सव समिति आदर्श कॉलोनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
यहां पर विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शहर के प्रसिद्ध ऑर्केस्ट्रा माइकल के कलाकारों के द्वारा भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, बस आपरेटर एसोसिएशन अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्रा, समाजसेवी कुशल प्रकाश मिश्रा सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे। कार्यक्रमों के दौरान आयोजक मंडल एवं गणेश उत्सव समिति के द्वारा बस आपरेटर एसोसिएशन अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्रा एवं समाजसेवी कुशल प्रकार मिश्रा को पुष्पहार पहनाते हुए स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। यहां पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। गत दिवस आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र मोहन मिश्रा, ललित सोनी, अभय खरे सहित बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *