आखिरकार शुरू हुई ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों की धमाचौकड़ी पर लगाम लगाने कार्यवाही, यातयात पुलिस ने खोला मोर्चा, शहर वासियों के लिए सरदर्द बन चुकी है मनमानी

कटनी। शहर में जहां भी देखें ऑटो चालकों एवं ई रिक्शा चालकों की मनमानी नजर आती है। सुगम आवागमन चाहत रखने वाले वाहन चालकों को इनकी मनमानी का सामना करना पड़ता है। कटनी में बड़े पैमाने पर मौजूद ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। एक लंबे समय से उनके खिलाफ कार्यवाही न होने के कारण इनके हौसले लगातार बढ़ते ही जा रहे थे। काफी समय के बाद अब यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों एवं ई रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। बीते दो दिनों में यातायात पुलिस ने लगभग 100 से भी अधिक ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों को चेक करते हुए उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया।
यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में शहर में अत्यधिक संख्या में संचालित ऑटो एवं ई रिक्शा में लगाम लगाने एवं आमजन को सुलभ, सुगम एवं सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के लिए विगत 2 दिवस से यातायात पुलिस द्वारा थाना तिराहा पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो एवं ई रिक्शा वाहन चालकों के विरुद्ध विभिन्न हेड में चलानी कार्यवाही की गई। चैकिंग के दौरान 100 से अधिक ऑटो, ई रिक्शा वाहन चैक किए गए। जिनमें से 32 ऑटो, ई रिक्शा चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित हेड में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही की गई। 9 ई रिक्शा चालक नाबालिग पाए जाने पर वाहन जप्ती की कार्यवाही की गई। विगत 2 दिवस में यातायात पुलिस द्वारा ऑटो, ई रिक्शा चालकों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान के दौरान 32 चालान काटे गए एवं 14200 रुपए जुर्माना वसूल करते हुए 8 ऑटो, ई रिक्शा वाहन जप्त किए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *