सायबर फ्रॉड में लिप्त 132 मोबाइल डिवाइसेज़ को कटनी पुलिस ने कराए ब्लॉक, कटनी साइबर टीम का बड़ा एक्शन

Oplus_16777216

सायबर फ्रॉड में लिप्त 132 मोबाइल डिवाइसेज़ को कटनी पुलिस ने कराए ब्लॉक, कटनी साइबर टीम का बड़ा एक्शन

कटनी। सायबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया के मार्गदर्शन में जिला सायबर सेल टीम द्वारा अब तक सायबर फ्रॉड से जुड़े 132 मोबाइल डिवाइसेज़ को चिन्हित कर ब्लॉक करवाया गया है। कटनी पुलिस के द्वारा साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए अब तक की है सबसे बड़ी कार्यवाही कहीं जा सकती है। फाइबर फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाहियां चल रही है और पुलिस अलर्ट रहकर हर संभव प्रयास करती हुई दिखाई दे रही है।
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा जिला सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049140613 तथा नेशनल सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर एनसीआरपी पोर्टल के जरिए कंप्लेन रजिस्टर कर फ्रॉड अमाउंट को फ्रीज करवाने की कार्रवाई भी कटनी साइबर टीम के द्वारा की जा रही है। अब तक की जांच में पाया गया है कि सायबर फ्रॉडस्टर धोखाधड़ी करने हेतु फर्जी बैंक खाते एवं फर्जी मोबाइल सिम का उपयोग किया जा रहा हैं। अलग-अलग राज्यों से फर्जी दस्तावेजों या लोगों को लालच देकर सिम खरीदी जाती हैं तथा इन्हें हॉटस्पॉट बनाकर फ्रॉड गतिविधियों में प्रयोग किया जाता है। ऐसे ही संदिग्ध मोबाइल डिवाइसेज़ की पहचान कर उन्हें कटनी साइबर टीम के द्वारा ब्लॉक करवाया गया, जिससे अब इनका दुरुपयोग संभव नहीं होगा। इस कार्रवाई में प्रभारी सायबर सेल उनि रूपेन्द्र सिंह राजपूत एवं जिला सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है। कटनी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के सायबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल 1930 या जिला सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049140613 पर संपर्क करें।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क