पदभार संभालने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच विजयराघौगढ़ पहुंचे कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष, भैंसवाही में हुआ स्वागत

पदभार संभालने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच विजयराघौगढ़ पहुंचे कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष, भैंसवाही में हुआ स्वागत

कटनी। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद कुंवर सौरभ सिंह गत 29 अगस्त को विजयराघवगढ़ में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का भैंसवाही में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष श्री सिंह ने विजयराघवगढ़ पहुंचकर बरम बाबा का किले में पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और लगभग 30 लोगों ने भाजपा छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सौरव सिंह के साथ नीरज सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, गणेश राव, पप्पू वाजपेई, अजीत सिंह, सुधीर तिवारी, शक्ति तिवारी, दुर्गा बड़ोलिया, विकास पांडे, रविंद्र सिंह छोटू, शरद द्विवेदी, मृगेंद्र सिंह, राजेंद्र सोनी, सोमनाथ मिश्रा, सुरेंद्र दुबे, जय तिवारी, जितेंद्र सिंह, रवि परिहार, गुड्डू सिंह मेहगांव, अंशुल सिंह बघेल, रामजी प्रसाद द्विवेदी, बिहारी लाल कुशवाहा, पिंटू सिंह, राजेश कुशवाहा, शिव कुमार, अवधेश कुशवाहा, केपी दशामानी, गोलू सोनी, अजीत बढ़गईया, गुलाब पाल, अशोक बांधकर, अवधेश प्यासी, शिवकुमार बागड़ी, संतोष कुमार तिवारी, विष्णु मनमोहन चक्रवर्ती, राजेंद्र साहू एवं कांग्रेस के समस्त मंडल, सेक्टर एवं कार्यकर्तागण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

🌟गैंबलरों का जाल🌟 करोड़ों का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट बेनकाब, कर्मचारी के नाम पर फर्जी खाते खुलवाकर करोड़ों का खेल, कपड़ा व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार, कटनी से कांकेर तक फैला था सट्टा नेटवर्क