विजयराघवगढ़ के नए एसडीएम बने डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता

कटनी। विजयरवगढ़ में पदस्थ तत्कालीन एसडीएम श्री मंडलोई का स्थानांतरण हो जाने के बाद आज कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में पदस्‍थ डिप्‍टी कलेक्‍टर विवेक कुमार गुप्‍ता को अनुविभाग विजयराघवगढ़ का एसडीएम पद का दायित्‍व सौंपा है।
इसके पहले संयुक्‍त कलेक्‍टर महेश मंडलोई विजयराघवगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्‍थ थे। जिन्‍हें 15 अगस्‍त को स्‍थानांतरण के बाद झाबुआ जिले के लिए भारमुक्‍त कर दिया गया था। इसके बाद से डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को कटनी अनुविभाग के साथ-साथ विजयराघवगढ़ का भी प्रभार सौंपा गया था। अब यहां पर कलेक्टर श्री यादव के द्वारा बतौर एसडीएम श्री गुप्ता को पदस्थ कर दिया गया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *