नाबालिक बालिका को गुजरात से खोज कर वापस लाई बड़वारा पुलिस, परिजनों के चेहरे खिले
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश पर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालक, बालिकाओं को दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए हैं। दिए गए निर्देश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय उमराव सिंह के मार्गदर्शन में बरवारा पुलिस लगातार थाना क्षेत्र से लापता हुए बालक बालिकाओं को तलाश करने के काम में जुटी हुई है।
इसी क्रम में ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत नाबालिक बालिका को गुजरात से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। बालिका को सुरक्षित वापस पाकर परिवार वालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र से एक महिला ने 19 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 साल की बेटी बिना बताये कहीं चली गयी है। महिला ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उसे किसी ने बहला फुसला कर अगवा कर लिया है। महिला की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आज 29 अगस्त को अपहृत बालिका को जिला बलसाड गुजरात से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि विक्रम सिंह, प्रआर. पवनराज, आर. बृजलाल प्रजापति, महिला आरक्षक नेहा सिंह की विशेष भूमिका रही।








