ईद मिलादुन्नबी पर बंद रखी जाए शराब दुकानें, ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश ने कलेक्टर एसपी को लिखा पत्र

कटनी। आगामी 5 सितंबर को मुस्लिम धर्म के पवित्र पर्व ईद मिलादुन्नबी पर शराब दुकानों को बंद रखने की मांग करते हुए ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद कुरेशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने कलेक्टर एसपी को पत्र लिखा है।
पत्र के जरिए ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अहमद कुरेशी सहित अन्य पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा की हम सभी कटनी क्षेत्र के शांति प्रिय नागरिक आपसे गुजारिश करते हैं कि ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 5 सितंबर 2025 को मात्र एक दिन के लिए शराब की दुकान बंद करने के निर्देश जारी किए जाएं। यह त्योहार हमारे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक व पवित्र आयोजन है। इस त्यौहार पर जुलूस, जलसा आदि प्रोग्राम होते हैं। इसे देखते हुए शराब की दुकान एक दिन के लिए बंद करने का निर्देश जारी किए जाएं जिससे शांतिपूर्ण तरीके से हम सभी अपना धार्मिक त्योहार मना सके।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *