सड़क पर दिखा आक्रोश, वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, मतदाता सूची औऱ ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस जनों ने सौपा ज्ञापन

कटनी। मतदाता सूची में की गई गड़बड़ी औऱ ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर जनता के साथ धोखा करने के आरोप लगाते हुए जमकर हल्ला बोला। वोट चोरी का भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आज सड़क पर उग्र प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। विरोध प्रदर्शन के साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कटनी (शहर ) अध्यक्ष अमित शुक्ला के नेतृत्व में मतदाता सूची के 2025 के शुद्धिकरण औऱ ओबीसी आरक्षण सबंधी लबित प्रकरणों के समाधान की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन पत्र अपर कलेक्टर को सौपा गया। इससे पूर्व सुबह साढ़े 11 बजे आस्था प्लाजा स्थित शहर कांग्रेस के अस्थाई कार्यालय में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन एकत्रित हुए और हाथों में वोट चोर गद्दी छोड़ की तख्तियां लिए हुए नारे बाजी करते हुए बड़े काफ़िले के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। जहाँ कांग्रेस जनो ने कलेक्टर की अनुपस्थिति में अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने वोटो की चोर कर सत्ता में कब्जा किया है, जिसकी सच्चाई लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व में ही उजागर कर कर दी है। उन्होंने मीडिया के सामने सारे प्रमाण भी दिए है। इस समय पूरा देश वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे से गूंज रहा हैं। श्री शुक्ला ने कहा भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में जमकर हेरफेर किया है। जिसकी जांच की जानी चाहिए।
इस अवसर पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा भाजपा सरकार ओबीसी आरक्षण को लेकर डबल गेम खेल रही है। अगर सरकार की नीयत ठीक है तो स्प्ष्ट करें।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक सुनील मिश्रा में कहा ओबीसी के मामले में अधिकांश याचिकाएँ ओबीसी वर्ग द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दायर की गई हैं। परंतु राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना स्वयं कानून के विपरीत है, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने मतदाता सूची को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा की भाजपा की सत्ता वोटो की चोरी से बनी है।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण माधुरी जैन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांश अंशु मिश्रा, पिछड़ा वर्ग ग्रामीण अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, बीएम तिवारी, जालिम यादव, ईश्वर दास वहरानी, सुरेंद्र मिश्रा, अजय गोटिया, कमलेश यादव, श्याम यादव, श्याम पाहुजा, नारायण निषाद, शकील भाई जान, आफताब अहमद, माधवेंद्र सिंह, शशि शेखर भारद्वाज, विनय दहिया, दिग्विजय सिंह, राजेश जाटव, नरेंद्र राय, शेख ,आनंद पटेल, कमल पांडे, सिकंदर आजाद, अभय खरे, पंकज सोनी, सुनील जायसवाल, सुरेंद्र मोहन, रमेश अहिरवार, सुधील पटेल, अंशु गुप्ता, माधवेंद्र सिंह, विवेक बिरहा, राहुल पटेरिय, अरुष शुक्ला, रंजीत सिंह, समर सिंह , राम निगम, मनोज गर्ग, राकेश चौधरी, सतीश राय, विक्रम प्रसाद, जार्ज डेविड रॉबिन, अहमद कुरैशी, रमेश प्यासी, श्याम गोटिया, विजय मंगल चौधरी, प्रवेश खमरिया, शुभांशु विश्वकर्मा, चंद्रशेखर स्कूल, विपिन दुबे, अजय खटीक, आशीष तिवारी, मनोज गर्ग, राहुल पटेरिया, राम निगम, शुभम चौबे, मुन्ना कुशवाहा, पवन कोल, शिवकुमार तिवारी, मुकेश मिश्रा, अशोक मोर्या, संजय गुप्ता, दीपू केवट, गुड्डू मौर्य, ललित सोनी, हितेंद्र स्वर्णकार, रतन नामदेव, सुरेंद्र तिवारी, अनुज यादव, सुभाष चौधरी, हरीश यादव, हाफिज सलाहुद्दीन, नीरज पांडे, बिहारी यादव, सुरेंद्र यादव, सचिन शर्मा आदि कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *