मामूली सी बात को लेकर लाठियां से पीट कर कर दिया था लहूलुहान, अस्पताल में हो गई मौत, हत्या करने वाले मां बेटा गिरफ्तार, बरही पुलिस को मिली सफलता

Oplus_16777216

मामूली सी बात को लेकर लाठियां से पीट कर कर दिया था लहूलुहान, अस्पताल में हो गई मौत, हत्या करने वाले मां बेटा गिरफ्तार, बरही पुलिस को मिली सफलता

कटनी। बरही पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी.शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार लिया है।
जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 14 अगस्त 2025 को उमादत्त उपाध्याय पिता स्व. सत्यनारायण उपाध्याय उम्र 45 साल निवासी कुठिया मोहगवां थाना बरही को उनके खेत की मेड़ में लगे कटहल की डगाल काटने की बात का उलाहना देने पर से आरोपी राजकुमार काछी एवं उसकी मां पुष्पा बाई काछी के व्दारा गाली गलौज करते हुए हत्या करने की नियत से लाठी तथा हाथ मुक्को से मारपीट की गई थी। घटना में उक्त व्यक्ति के शरीर में गंभीर चोेटे आयी थी। रिपोर्ट पर थाना बरही में BNS की विभिन्न धाराओ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उमादत्त उपाध्याय को मारपीट से आई अंदरूनी चोटों के कारण पेट में दर्द होने पर मेडीकल कांलेज जबलपुर में उपचार दौरान मृत्यु हो जाने पर मामले में धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश हेतु टीम गठित की गयी एवं आरोपीगणों की गिरफ्तार के हरसंभव प्रयास करते हुए मुखविर की सूचना पर आज 26 अगस्त को आरोपीगणों को सिरोजा से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म करना स्वीकार किया एवं आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठियो को जप्त किया गया। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्यवाही में निरी.शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरी.शैलेन्द्र सिंह सेंगर, प्र.आर. अजय पाठक, आर. क्रमांक अवधेश प्रताप सिंह, आर.क्रमांक विवेक श्रीवास्तव की विशेष भुमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post