ट्रक चोरी करने के बाद बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे शातिर चोर, पहुंच गई कुठला पुलिस, चंद घंटे में चोरी गए ट्रक को किया बरामद, चोर गिरफ्त मे

कटनी। सड़क किनारे खड़े लगभग साढे 14 लाख रुपए कीमत के ट्रक को चोरी करके भागे शातिर चोरों को कुठला पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब चोर, चोरी किए गए ट्रक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। ट्रक चोरी के मामले में चंद घंटे के अंदर ही कुठला पुलिस ने ट्रक सहित चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपराधों पर नियंत्रण लगाने एवं चोरी के मामलों का त्वरित खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने चंद घंटे में चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया।
घटना की जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि नरेश प्रसाद गुप्ता पिता श्यामलाल गुप्ता उम्र 56 वर्ष निवासी पुरैनी दुर्गा मंदिर के पीछे थाना कुठला ने गत 25 अगस्त को थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई की बाबा रोड लाईस नाम से उसकी ट्रांसपोर्ट है। उसने 24 अगस्त की शाम 05 बजे करीबन ट्रक MP-21-H-0902 को दुर्गा मंदिर पुरैनी रोड के किनारे खड़ा किया था। 25 अगस्त की सुबह करीबन 09 बजे जब उसने आकर देखा तो वहां पर ट्रक नहीं था। लगभग साढे 14 लाख रूपये कीमत का ट्रक अज्ञात चोर ले उड़ा था। रिपोर्ट पर सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध थाना प्रभारी कुठला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुए एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर चोरी गए ट्रक को विजयराघवढ बंजारी रोड से आरोपी प्रभाग कोल पिता कोदू लाल कोल उम्र 20 वर्ष निवासी बड़ारी थाना कैमोर कटनी के कब्जे से विधिवत बरामद किया गया। ट्रक चोरी के मामले में एक अन्य आरोपी निलेश सिंह गोंड पुलिस को देखते ही झाडियों एवं खेत की तरफ भागने में सफल हो गया जिसकी तलाश की जा रहीं हैं। गिरफ्तार आरोपी ने पूंछतांछ के दौरान बताया कि उसके साथी निलेश सिंह गोंड निवासी ग्राम पडरेही थाना कैमोर कटनी के साथ मिलकर उसने ट्रक चोरी किया और ग्राहक की तलाश में वह साथी के साथ बंजारी में खडा किया था।
फरार आरोपी निलेश सिंह गोंड के विषय में संबंधित थाना से जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि वह आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध चोरी, मारपीट, अवैध हथियार रखने के कई अपराध पंजीबद्ध हैं, तथा आरोपी नीलेश सिंह थाना कैमोर का निगरानी शुदा जिला बदर किया हुआ आदतन अपराधी हैं। फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है। आरोपी प्रभाग सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह. राहुल मिश्रा, रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आरक्षक सत्येद्र सिंह, विजय प्रजापति एवं अन्य स्टाफ में शातिर ट्रक चोर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *