घर के सामने खड़ी थी बाइक चोर लेकर हो गए थे चंपत, शिकायत मिलते ही उमरिया पान पुलिस ने चोरों को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

Oplus_16777216

घर के सामने खड़ी थी बाइक चोर लेकर हो गए थे चंपत, शिकायत मिलते ही उमरिया पान पुलिस ने चोरों को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

कटनी। उमरियापान पुलिस ने विगत दिनों चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद करते हुए चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी देते हुए उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि विगत 22 अगस्त को शेख जब्बार पिता शेख रसीद निवासी उमरियापान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 अगस्त की रात्रि 11 बजे वे अपनी मोटर साइकिल क्रमांक MP21 MK 7601 को लॉक कर अपने घर के सामने खड़ा कर सो गए थे। जब सुबह उठे और देखा तो उसकी मोटरसाइकिल नहीं थी। किसी अज्ञात चोर ने मोटर साइकिल चोरी कर लिया था। बाइक चोरी की शिकायत सामने आने पर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी उमरियापान दिनेश तिवारी द्वारा चोरी गई मोटर साइकिल व चोर की तलाश के लिए टीम गठित की गई। चोरी गई मोटर साइकिल की तलाश करते हुए पुलिस ने संदेही रंजीत कोल पिता परदेशी कोल उम्र 22 वर्ष निवासी मारवाड़ी देवरी थाना ढीमरखेड़ा एवं कारिया उर्फ परदेशी कोल पिता कमलेश कोल उम्र 26 वर्ष निवासी उमरिया पान से पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने जुर्म स्वीकार किया। उनके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल वरामद कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
वाहन चोरों को पकड़ने में थाना प्रभारी उप.निरी. दिनेश तिवारी, एसआई भारत सिंह मार्को, प्र.आर.आशीष मेहरा, प्र आर अजय सिंह, प्र आर अजय तिवारी, आर.मोहन मुबेल, आर . अनिल पांडेय, आर. मनोज, आर. जगन्नाथ, आर सतेंद्र चौरसिया, आर. योगेश पटेल, आर. रोहित झारिया और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post