धूमधाम से मनाया गया लव कुश महाराज का जन्मोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा, किया पूजन

कटनी। जिला विकास कुशवाहा समाज सेवा समिति कटनी के द्वारा ग्राम रैपुरा में गत 23 अगस्त शनिवार को ”कुश जयंती कार्यक्रम” को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुशवाहा समाज के आराध्य देव की सभी समाज जनों ने लव-कुश भगवान के चित्र की यथा योग्य तरीक़े से – आवाहन, स्नान, धूप-दीप, पुष्प नैवैद्य इत्यादि विधि से पूजन, आरती, प्रसाद वितरण किया। जिसमें कुशवाह समाज कटनी के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार कुशवाहा द्धारा श्री लवकुश चालीसा व श्री लवकुश जी का पुजन व आरती की गई। इसके बाद आराध्य देव लव कुश भगवान का जन्मोत्सव के अवसर पर सभी समाज जनों को टीकाराम कुशवाहा द्वारा बनाई गई लव-कुश भगवान की राखी महिला एवं पुरुष एक – दूसरे के हाथ की कलाई में बांध कर सभी की सुरक्षा एवं सहयोग करने की भावना से कुश जयंती की शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा खेरमाई मंदिर से शुरू होकर बंजरग बली के मंदिर में समापन हुआ और सभी गांवों वालों ने कुश जयंती बड़े धूमधाम से मनाया। कुश जयंती के बाद रात में सभी गांव के कुशवाहा भक्तों ने रामायण का भक्ति भाव से पाठ किया और प्रसाद वितरण किया। लव कुश जन्मोत्सव क्रार्यक्रम में दीपक कुमार कुशवाहा मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष, कुशवाहा समाज कटनी, सुनील कुशवाहा क्रार्यक्रम संचालक और संयोजक रैपुरा, प्रशांत कुशवाहा अध्यक्ष लव कुश जन्मोत्सव कमेटी रैपुरा, मंच में आसीन विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाज सेवी तुलसीराम कुशवाहा लखापतेरी, अनिल कुशवाहा भैंसवाही, चन्द्रकेशर कुशवाहा भजिया, धनश्याम कुशवाहा रैपुरा उपस्थित थे। क्रार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी सामाजिक बन्धुओं का भोजन व्यवस्था राघुबेन्द्र कुशवाहा के घर पर कमेटी की तरफ से किया गया। शोभा यात्रा में शामिल रैपुरा के सुभाष,भांगचॅंद्र, राजेश, सुघरेन्द्र, मनीष, शुभम्, समीर, अर्जुन, आशीष, आदेश, गनेशलाल, रामप्रसाद कुशवाहा आदि और लिंगरी से राममिलन कुशवाहा, अंडिया से उमेद कुशवाहा, पडुआ से सुखचैन कुशवाहा, खिरहनी से वीरन कुशवाहा, जरवाही से अश्विनी कुशवाहा, धूरी से रोहित कुशवाहा आदि सामाजिक बंधु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिनके मार्गदर्श में समाज के न्याय व हक अधिकार के मुद्दे के साथ बड़े बुजुर्ग माता बहन एवं युवा पीढ़ी को साक्षर ओर ऊंचाई पर ले जाने का एक प्रेरणा श्रोत संबोधन मिला।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *