नवपदस्थ अपर कलेक्टर श्री मिश्र ने किया पदभार ग्रहण

Oplus_16777216

नवपदस्थ अपर कलेक्टर श्री मिश्र ने किया पदभार ग्रहण

कटनी। नवपदस्थ अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र ने सोमवार को अपर कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया। श्री मिश्र पन्ना जिले से समान पद पर स्थानांतरित होकर कटनी आये हैं। श्री मिश्र राज्य प्रशासनिक सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। इसके पहले राज्य शासन ने श्री मिश्र का स्थानांतरण अनूपपुर जिले के लिए किया था और अनूपपुर के संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय को पदोन्नत कर कटनी में अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया था। लेकिन राज्य शासन ने पूर्व में जारी इस आदेश में संशोधन कर दिया। जिससे श्री मिश्र पन्ना से स्थानांतरित होकर कटनी के अपर कलेक्टर बनें है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post