33 केबी बिजली की तार चुराने वाले पांच चोर निवार पुलिस की गिरफ्त में, एक ई रिक्शा चोरी के तार सहित साढ़े 6 लाख का माल बरामद

33 केबी बिजली की तार चुराने वाले पांच चोर निवार पुलिस की गिरफ्त में, एक ई रिक्शा चोरी के तार सहित साढ़े 6 लाख का माल बरामद

कटनी। निवार पुलिस ने एक बड़ी कारवाही को अंजाम देते हुए 33 केबी बिजली तार चोर गिरोह को धरदबोचा। पुलिस ने 5 आरोपियों के कब्जे से 7 बंडल 33 केबी एल्युमीनियम बिजली के तार एवं चोरी मे प्रयुक्त एक ई रिक्शा आटो, एक मोटर सायकिल कुल 6 लाख 50 हजार रुपए कीमत का माल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा क्षेत्र मे बढ़ रही चोरियो का खुलासा करने एवं चोरी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्ग दर्शन में चौकी निवार क्षेत्र अन्तर्गत 33KB बिजली की तार चोरी का खुलासा किया गया। पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त 25 को एलटेल पावर लिमिटेड सतना की कंपनी मे प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर पदस्थ व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई की मेरी कंपनी व्दारा लघु औधोगिक निगम टिकरिया मे नई बिजली की लाईन 33KB की खम्बा एवं तार खींचने का ठेका लिया गया था। जिसका कार्य माह जून 2025 से ग्राम टिकरिया से तिहारी तक के लिये कराया जा रहा था। ग्राम निवार मुरली मंदिर से संसारपुर तक के लिये खम्बा एवं नई बिजली 33KB की लाईन खींची गई थी। इसी बीच 4 अगस्त 25 को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने कंपनी के सभी लोग काम बंद कर अपने अपने घर चले गये थे। गत 23 अगस्त 25 को पुनः सुबह 10 बजे काम करने के लिये आपस आये तो देखे खम्बे मे खीचीं गई 33KB बिजली एल्युमीनियम तार बिजली के खम्बो से काटकर कोई अज्ञात व्यक्तियो के व्दारा ग्राम निवार मुरली मंदिर से ग्राम देवरीसानी तक करीबन 1.5 कि.मी.की खींची गई बिजली की तार चोरी कर ली गई है। शिकायत मिलने के बाद मुखबिर से अज्ञात चोरो के सबंध मे सूचना प्राप्त हुयी। चौकी निवार पुलिस व्दारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर व्दारा बताये संदेही बराती कोल पिता स्व वीरन कोल उम्र 35 वर्ष नि बजरंग मोहल्ला पौनिया थाना स्लीमनाबाद कटनी, शिवदयाल पटेल पिता रामप्रसाद पटेल उम्र 25 वर्ष नि बगिया मोहल्ला पडरभटा थाना स्लीमानाबाद कटनी, सचिन बैरागी पिता राजेश कुमार बैरागी उम्र 21 वर्ष निवासी शनि मोहल्ला पडरभटा थाना स्लीमानाबाद कटनी, रामसुजान बर्मन पिता जगदीश प्रसाद बर्मन उम्र 38 वर्ष निवासी बजरंग मोहल्ला देवरीसानी चौकी निवार थाना माधवनगर कटनी, प्रथम कोल पिता मनसुख कोल उम्र 23 वर्ष निवासी शारदा मोहल्ला पौनिया थाना स्लीमनाबाद कटनी से पृथक पृथक पूछताछ की गई। आरोपीगणो से 7 बंडल 33 K.B. एल्युमीनियम बिजली के तार एवं चोरी मे प्रयुक्त एक ई रिक्शा आटो, एक मोटर सायकिल कुल कीमती 6 लाख 50 हजार रू.की बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि नेहा मौर्य, सउनि रमाकान्त दुबे, सउनि कमलेश्वर शुक्ला, प्र.आर. अखिलेश दीक्षित, प्र.आर मनीष कुमार, प्र.आर देवेश कुमार, प्र.आर. गौरव सेन, आर. अरविन्द कुशवाहा, आर. वकील यादव की विशेष भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post