बस आपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्र ने मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री ने श्री मिश्र को दी शुभकामनाएं

कटनी। कटनी जिले में आयोजित हुए माइनिंग कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का भव्य स्वागत आज कलेक्ट कार्यालय के समीप कटनी बस आपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्रा के द्वारा किया गया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के कटनी हेलीपैड पर उतरने के बाद रोड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप पहुंचा वहां पर बस आपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्र एवं उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री श्री यादव का आत्मीय अभिवादन किया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री श्री यादव ने बस आपरेटर एसोसिएशन अध्यक्ष शुभ प्रकाश मिश्र से भेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी, साथ ही मुख्यमंत्री ने शुभ प्रकाश मिश्र को संगठन के कार्यों में भी इसी तरह सक्रिय रहने एवं संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में इसी तरह सतत प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *