सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले में कटनी टॉप 5 जिलों में शामिल, पुलिस, जिला पंचायत और नगर निगम ने भी हासिल किया ए ग्रेड

कटनी। जिला सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में प्रदेश के 28 जिलों के प्रथम समूह में कटनी टॉप 5 जिलों में शामिल है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के नियमित अनुश्रवण और पर्यवेक्षण की वजह से कटनी जिले ने प्रथम समूह के 28 जिलों में चतुर्थ स्थान अर्जित किया है। राज्य शासन द्वारा बुधवार को प्रदेश के जिलों की सीएम हेल्पलाइन के शिकायतों के निराकरण के आधार पर समीक्षा कर जारी की गई ग्रेडिंग में कटनी जिले ने 84.2 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल कर चौथा स्थान अर्जित किया है।अग्रणी जिलों में शामिल
कटनी जिला प्रथम समूह के 28 जिलों में चौथे स्‍थान पर है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने विभागों के अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ परिणामोन्मुखी प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। जिले में बीते जुलाई माह में प्राप्त कुल 8 हजार 931 शिकायतों में से 84.2 वेटेज स्कोर के साथ जिले ने ए ग्रेड हासिल कर 50.04 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री यादव के द्वारा सीएम हेल्पलाइन की निरंतर समीक्षा के परिणामस्वरूप कटनी जिला पिछले 13 माहों से लगातार प्रदेश के 5 अग्रणी जिलों में शामिल है।
कलेक्टर ने दी शाबाशी
इस उपलब्धि पर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला प्रशासन के अमले को शाबाशी देते हुए भविष्य में भी इसी जोश और जज्बे के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता तथा सुशासन का बेहतर माध्यम होने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निराकरण का भी अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें सहूलियत दी जाए। शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से आमजन का प्रशासन पर भरोसा बढ़ता है।
पुलिस, नगर निगम और जिला पंचायत ने भी हासिल किया ए ग्रेड
कलेक्टर श्री यादव के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में कटनी जिले के पुलिस विभाग को आठवां स्थान मिला है। पुलिस विभाग ने जुलाई माह में 806 शिकायतों में से 51.59 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ए ग्रेड हासिल किया। जबकि सीएम हेल्पलाइन की संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निपटारे के मामले में जिला पंचायत को दसवां स्थान मिला है। जिला पंचायत अपने समूह में 51.11 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड में तथा नगर निगम द्वारा पांचवें स्थान पर रहकर जुलाई माह में प्राप्त 577 शिकायतों का 56.15 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल किया है। इस प्रकार जहां कटनी पुलिस ने कुल 86.06 वेटेज स्कोर हासिल किया है। वहीं जिला पंचायत ने 87.11 वेटेज स्कोर और नगर निगम ने 94.99 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है। कलेक्टर श्री यादव ने इन सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगनशीलता की सराहना की है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *