महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता जागरूकता की दिशा में चलाया जा रहा राहत शक्ति अभियान, ग्राम पंचायत मेहगांव के आंगनवाड़ी केंद्र में महिलाओं को किया गया जागरूक

कटनी। ग्राम पंचायत मेहगाँव के अगनबाड़ी केंद्र में राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा राहत शक्ति अभियान अंतर्गत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी कार्यकर्ता जेनिफ़र फिलिप्स ने संभाली। समिति के इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, सैनिटरी पैड के महत्व महिला अधिकार तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रशिक्षण और समूह कार्य की प्रेरणा भी दी गई। समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने बुधवार को लगभग साढ़े 4 बजे जानकारी देते हुए कहा कि राहत शक्ति अभियान केवल महिलाओं के स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का भी प्रयास है। इसके साथ ही समिति द्वारा नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, एड्स एवं पल्स पोलियो अभियान जैसे कई सामाजिक मुद्दों पर भी सतत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हाल ही के सत्रों में महिलाओं की पंचायत राज में भागीदारी, तकनीकी उपयोग, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। समिति का मानना है कि हर बहन की शक्ति, हर गाँव का विकास केवल नारा नहीं बल्कि ग्रामीण विकास की वास्तविक दिशा है। कार्यक्रम में अगनबाड़ी कार्यकर्ता जेनिफ़र फिलिप्स, सहायिका प्रिया कोल, समिति अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू, छवि ताम्रकार, वॉलेंटियर अनुपम द्विवेदी की उपस्थिति रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *