नशीला कफ सिरप लेकर जा रहा था तस्कर, रास्ते में खड़ी थी रीठी पुलिस, रंगे हाथों तस्कर को दबोचा, कफ सिरप की शीशियां बरामद

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को मादक पदार्थ के विक्रय एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने हेतु दिये गए निर्देशों के पालन मे अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व मे गत 13 अगस्त 2025 को थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक राखी पाण्डेय एवं उनके स्टाफ उप निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, आर.ज्ञानेन्द्र, आर. अमन सिंह, आर. शहंशाह, आर. इन्द्र के द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रीठी वायपास मेन रोड पर एक काले रंग की विना नम्बर की मोटर साइकिल की टंकी पर सफेद रंग का थैला रखे एक व्यक्ति पुलिस चेकिंग को देख कर हडवडा कर भागने लगा। जिसे स्टाफ सहित घेरा बन्दी कर उक्त थैले को चेक किया गय। जिस के अन्दर खाकी कार्टून मे कुछ शीशीयाँ रखी पाई गई। सन्देही का नाम पूछने पर छोटू उर्फ दिनेश गर्ग पिता राम लल्लू गर्ग भटवा मुहल्ला रीठी बताया। उक्त शीशीयो के सम्बन्ध मे पूछने पर नशीली कफ सीरप कोरेक्स होना वताया। पकड़े गए आरोपी के पास से कुल 55 शीशीयाँ कीमत करीब 9075/- रूपये एवं एक मोटर साइकिल जप्त कर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21, 22 NDPS एवम 5/13 मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल एक्ट का अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, उप निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, आर.ज्ञानेन्द्र, आर. अमन सिंह, आर.शहंशाह, आर. इन्द्रभान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *