2023 में वोट चोरी कर बनी भाजपा सरकार : पटवारी, जीतू पटवारी के अल्प प्रवास पर कांग्रेस ने किया स्वागत
कटनी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी अल्प प्रवास पर पीरबाबा बाईपास में अधिवक्ता संघ जिलाध्यक्ष कांग्रेस नेता अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस जनो ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत निर्वाचन आयोग पर जो वोट चोरी का आरोप लगाया है, वह सही है, मध्य प्रदेश में भी 2023 में विधानसभा चुनाव में बड़ी मात्रा में वोटर लिस्ट में हेरा फेरी की गई थी जायज मतदाताओं के वोटर लिस्ट नाम काटे गए थे जो वोट देने से वंचित रह गए थे वोट चोरी कर बनी 2023 में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी। श्री पटवारी ने कहा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अब वोटर लिस्ट पर कड़ी नजर रखनी पड़ेगी। रीवा में आयोजित वोट सत्याग्रह आंदोलन में शामिल होने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत में जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, विजय पटेल, इंटक नेता बीएम तिवारी, शिक्षक नेता रामनरेश त्रिपाठी, महेंद्र जैन, राजा जगवानी, विवेक गोल्डन पांडे, रंजीत सिंह ठाकुर, राजेश यादव, पंकज गौतम, सोनू सिंह सोलंकी, नीरज पटेल, श्याम यादव, विजय मंगल चौधरी, लालू सोनी, शैलेंद्र पुराने, मुकेश परोहा, अजय जैसवानी, ईश्वर बारानी अशोक मालानी, सिकंदर भाई, जालिम यादव, मुकेश यादव, संतोष यादव, सतीश राय, अमन राजपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो की उपस्थिति रही।
