राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, प्राइवेट अस्पताल की नर्स को वाहन ने कुचला, गई जान

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिंझरी पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर पीरबाबा के समीप गत बुधवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद सड़क पर खून के दाग सूखे भी नहीं थे कि आज सुबह एक बार फिर पीरबाबा पड़ुआ मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। हादसे में एक प्राइवेट अस्पताल में काम करने वाली नर्स की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रीती कुशवाहा नामक नर्स रोज की तरह काम पर शहर की ओर आ रही थी। उसी दौरान पड़ुआ मोड़ के समीप किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *