बाइक से कर रहे थे शराब का परिवहन, पडरिया उरदानी तिराहे में बरही पुलिस ने दबोचा, 200 पाव शराब सहित पकड़े गए आरोपी

कटनी। बरही पुलिस ने मोटर साइकिल से अवैध शराब परिवहन करने वालों को पकड़कर उनसे 200 पाव देशी प्लेन मदिरा शराब एवं मोटर साइकिल को जप्त की।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पडरिया उरदानी तिराहे में दबिश दी। दबिश के दौरान मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते हुए करण मेहरा पिता कैलाश मेहरा उम्र 18 वर्ष एवं साहिल मेहरा पिता सुशील मेहरा दोनों निवासी बरही के कब्जे से एक बोरे में चार पेटी देसी मदिरा प्लेन शराब जिसमें प्रत्येक पेटी में 50 पाव कुल 200 पाव देशी प्लेन शराब कीमती करीबन 20 हजार रुपए की एवं मोटर साइकिल कीमती 50 हजार रुपएनकी जब्त की गई। आरोपीयों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र सिंह यादव, एएसआई दिनेश प्रसाद गौतम, आरक्षक सोनू आर्मो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *