बरही पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत अपर्हत बालिका को 48 घंटों के अंदर किया दस्तयाब

कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक, बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अपर्हत बालिका की तलाश में लगाई गई। थाना क्षेत्र से गुमशुदा हुई बालिका को तलाशने के लिए साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत अपहृत बालिका को दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत अपर्हत बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। बालिका को पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, सउनि मीना धुर्वे, प्रआर सतीश हल्दकार की मुख्य भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *