स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम भुला बाजार में चलाया नशामुक्ति अभियान, लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की दी जानकारी

कटनी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए गए नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया द्वारा आज 20 जुलाई को थाना स्लीमनाबाद स्थित ग्राम भूला बाजार में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान नशे से दूरी है जरूरी विषय को समझाया गया साथ ही नशे से होने वाली आर्थिक, शारीरिक, मानसिक व सामाजिक नुकसान को विस्तृत बताते हुए नशे से दैनिक जीवन में आने वाली परेशानी को समझाया गया। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के पंपलेट लोगो को देकर नसे से दूर रहने के संबंध में समझाया गया। मानव श्रृंखला बनवाई गई, साथ ही आसपास के लोगो को भी इस नशा मुक्ति जागरूक अभियान का स्वागत करते हुए शपथ ली कि ” न ही मैं नशा करूंगा न ही करने दूंगा, इससे अपने घर, परिवार, कुटुंब, समाज को बचाऊंगा ” के साथ नशे से दूर रहने हेतु प्रेरणादाई विडियोज भी दिखाए गए जिसमें कुल 100से 150लोग उपस्थित रहे।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *