शिवाजी नगर में दिनदहाड़े टूटा सूने मकान का ताला, भाई के यहां शिव पूजन के लिए गई बहन, चोरों ने कर दिया घर साफ
कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र की बस स्टैंड पुलिस चौकी के अंतर्गत शिवाजी नगर की गली नंबर 13 निवासी कल्पना तिवारी के सूने मकान का दिनदहाड़े ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने वहां मौजूद कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जाता है की कल्पना तिवारी आज 19 जुलाई शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे अपने पुत्र अंशुल तिवारी के साथ अपने भाई सुधीर शुक्ला के घर गई थी। इसी दौरान उनके सूने मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात बदमाश अंदर घुसे और अंदर से नगदी व जेवर लेकर चम्पत हो गए। भाई के यहां से लौटने पर कल्पना तिवारी व उनके पुत्र को वारदात की जानकारी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना बस स्टैंड पुलिस को दी गई।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी यह पता नहीं चल सका कि चोर मकान से कितने का समान अपने साथ ले गए हैं।








