सावन के पहले सोमवार को बिरसिंहपुर के गैबीनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बिरसिंहपुर तहसीलदार ने भी भोलेनाथ मंदिर में टेका माथा, व्यवस्थाओं पर रखी पैनी निगाह

सतना। भगवान भोलेनाथ के पवित्र मास श्रावण के प्रारंभ होते ही भोलेनाथ भगवान के मंदिरों में भारी भीड़ दिखाई देने लगी है। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर आज सतना जिले के बिरसिंहपुर स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर भगवान गैबीनाथ मंदिर में तड़के से ही भारी भीड़ उमड़ने लगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बिरसिंहपुर तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रावण सोमवार पर तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा स्वयं मंदिर परिसर में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर निगाह बनाए रहे। इस दौरान उन्होंने भगवान गैबीनाथ के दर्शन कर पूजन करते हुए क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की।
उमर रही भीड़
भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर गैबीनाथ मंदिर में वैसे तो हमेशा ही भक्तों का ताता लगा रहता है, लेकिन श्रवण मास विशेष कर की श्रावण सोमवार पर भक्तों की संख्या कई गुना अधिक बढ़ जाती है। सोमवार सुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर एवं आसपास बड़ी संख्या में भक्त पहुंच गए, तड़के से प्रारंभ हुआ दर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है।
नहीं होने देंगे परेशानी
कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बिरसिंहपुर तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा ने मंदिर की व्यवस्थाओं पर विशेष निगाह रखते हुए कहा कि भक्तों की सुविधा एवं मंदिर की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष चौकसी बरती जा रही है। यहां पर आने वाले भक्तों को भगवान के दर्शन ठीक से प्राप्त हो और उनकी आस्था प्रभावित न हो इस बात को लेकर हर तरह की तैयारी की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *