2 पशुपालकों के विरूद्ध स्लीमनाबाद थाना में दर्ज हुई एफआईआर, सड़कों में विचरण करते घुमंतु पशुओं के मामले में जिला प्रशासन का सख्त रूख

कटनी। नेशनल हाइवे और जिले के अन्य व्यस्त सड़क मार्गों पर विचरण करते गौवंश और सड़कों में पशुओं के जमावड़े से संभावित सड़क दुर्घटना से लोक संपत्ति, पशु हानि एवं मानव जीवन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दिलीप कुमार यादव द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन के मामले में घुमंतु पशुओं के 2 पशुपालकों के विरूद्ध शनिवार को पुलिस थाना स्लीमनाबाद में एफआईआर दर्ज कराई गई।
पटवारी गणेश सिंह ठाकुर की ओर से 2 पशुपालकों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत धारा 223 के अंतर्गत स्लीमनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी किवलारी तिराहा रोड में खड़ी गायों के पशुपालकों क्रमशः राजेश प्रधान और राजेन्‍द्र गोड़ के विरूद्ध दर्ज की गई है।
टैग स्कैन कर की गई कार्यवाही
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 और सड़क में आवारा घूमते हुए गौवंश के कान मे लगे टैग को स्कैन कर पशुपालकों और मालिकों की पहचान कर एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है।
आदेश का हुआ उल्लंघन
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री यादव द्वारा बीते 1 जुलाई को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 और पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत घुमंतु पशुओं के मालिकों व पशुपालकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करानें की कार्यवाही की गई है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *