खुद को हिंदुत्व वादी नेता बताने वाले हैदराबाद के विधायक राजा सिंह को भाजपा ने दिया झटका, इस्तीफा किया स्वीकार

कटनी। खुद को हिंदुत्व वादी नेता बताने वाले हैदराबाद के विधायक राजा सिंह को भाजपा ने करारा झटका दिया है। भाजपा ने हैदराबाद विधायक राजा सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री ने पत्र जारी कर कहा की आपके बयान और क्रिया कलाप पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाते। आप को बता दें की ख़ुद को हिंदुत्व वादी नेता कहने वाले राजा सिंह, लोधी समुदाय (पिछड़ा वर्ग ) से आते हैं। हिंदुत्व वादी नेता होने के कारण वे गहरी पकड़ रखते हैं।राजा सिंह के कुछ समर्थकों ने सोशल मीडिया में ये भी आरोप लगाए हैं कि हैदराबाद के सांसद अकबरुद्दीन ओवैसी और भाजपा अंदर से मिले हुए हैं और ओवैसी भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए हर जगह अपने प्रत्याशी खड़े करते हैं। वही पार्टी की प्रदेश इकाई ये मानती है कि हैदराबाद अब देश की आर्थिक राजधानी बन चुका है और राजा वहाँ पर धर्म की आढ़ में अपना व्यापारिक साम्राज्य बना रहे हैं।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *