गोवंश के सिंगन पर लगाए रेडियम टेप, राजमार्ग पर हादसे रोकने और गौवंश को बचाने यातायात एवं बस स्टैंड चौकी पुलिस का मिश्रित प्रयास

कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा मवेशियों के कारण होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने एवं हादसे के दौरान गौवंश को बचाने के उद्देश्य से यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा ने सम्मिलित रूप से प्रयास करते हुए राजमार्ग पर बैठे मवेशियों के सिंघो पर रेडियम लगाएं।
बातचीत करते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी योगेश मिश्रा ने कहा कि राजमार्ग पर हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा सुधारात्मक प्रयास करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में सड़क पर पाए जाने वाले आवारा मवेशियों के सिंघो पर रेडियम लगाने का काम पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में गत रात्री द्वारा ग्राम सरपंच के साथ मिलकर ग्राम द्वारा के समीप सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों के सिंघो पर रेडियम लगाए गए एवं उन्हें सड़क से हटाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *