लंबे समय से पुलिस को चकमा देखकर फरार चल रहे थे पशु क्रूरता अधिनियम के दो आरोपी, बरही पुलिस ने घर से आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल

Oplus_16908288

लंबे समय से पुलिस को चकमा देखकर फरार चल रहे थे पशु क्रूरता अधिनियम के दो आरोपी, बरही पुलिस ने घर से आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल

कटनी। लम्बे समय से फरार पशु क्रूरता अधिनियम के दो आरोपी स्थाई वारंटियो को बरही पुलिस ने ग्राम जुगिया काप थाना एन. के.जे. कटनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी देते हुए बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ वीरेंद्र धार्वे के व्दारा लगातार अपराध एवं अपराधियो की धडपकड हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में गत 08 जुलाई 2025 को पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी दो स्थाई वारंटी इब्राहिम खान पिता रसूल खान उम्र 28 वर्ष निवासी जुगिया काप थाना एन.के.जे. जिला कटनी मध्य प्रदेश एवं शाकिर खान पिता खालिख खान उम्र 29 वर्ष निवासी जुगिया का थाना एन.के.जे. जिला कटनी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि मामले उक्त आरोपियो को ग्राम जुगिया काप मे अपने घर मे देखा गया है। सूचना पर गृह ग्राम जुगिया काप थाना एन. के.जे. से आरोपी इब्राहिम खान और शाकिर खान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, सउनि राजेश कोरी, आर शिव कुमार पटेल, आर विवेक श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post

जनसेवा एवं सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दायित्वों का करें निर्वहन, समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों, विकास योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त का फरमान