प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में होगा नई ऊर्जा का संचारः दिलराज अमर सिंह

प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में होगा नई ऊर्जा का संचारः दिलराज अमर सिंह

Oplus_131072

कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अब भाजपा संगठन की कमान उनके हाथों में सौपी गई है। हेमंत खंडेलवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध नवनिर्वाचित होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। हेमंत खंडेलवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलराज अमर सिंह ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल की संगठनात्मक यात्रा में वर्षों की तपस्या, अनुशासन और सेवा की भावना ने ही आपको एक कर्मनिष्ठ, जनसंपर्क में दक्ष और नेतृत्व क्षमता के रूप में स्थापित किया है। आपको भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में उत्तरदायित्व निश्चित ही संगठन और प्रत्येक कार्यकर्ता को नई ऊर्जा, नई दिशा और सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर करेगा।
श्री सिंह ने बताया कि हेमंत खंडेलवाल संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी संघ के अलावा पार्टी संगठन में भी मजबूत पकड़ है। वह बैतूल के पूर्व सांसद एवं दो बार के विधायक हैं। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल बैतूल लोकसभा से तीन बार सांसद रह चुके हैं, तब से ही वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से जुड़े हुए हैं। पिता के निधन के बाद हेमंत ने बैतूल लोकसभा से उपचुनाव लड़ा और निर्वाचित होकर सांसद बने। इसके बाद वह बैतूल विधानसभा से दूसरी बार के विधायक हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल का जन्म 2 सितंबर 1964 को उत्तरप्रदेश के मथुरा में हुआ। वे पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल के बेटे है। हेमंत खंडेलवाल ने बी.कॉम, एलएलबी, जेएच गवर्नमेंट कॉलेज, बैतूल से शिक्षा हासिल की है। वे संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी संघ के अलावा पार्टी संगठन में भी मजबूत पकड़ है।

Recent Post

🌟अवैध प्लाटिंग🌟 इमलिया में 17 एकड़ जमीन पर संजय बजाज, हरीश बजाज, दिनेश डोडानी ने कर रखी है अवैध प्लाटिंग, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, सरकारी नाले को पाटकर किये गए कब्जे को बुलडोजर से हटाया