हरदी में बका लिए बदमाश मचा रहा था उत्पात, उमरियापान पुलिस नेआरोपी को किया गिरफ्तार

Oplus_131072

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा क्षेत्र में अमन शांति कायम रखते हुए असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान एक बदमाश को अपराध करने की नीयत से घूमते हुए हथियार सहित पकड़ा गया।
जानकारी देते हुए उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम हरदी में एक व्यक्ति बका लिए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर मारने पीटने की बात कह रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक भारत मार्को हमारा स्टाफ के साथ ग्राम हरदी पहुंचे घेराबंदी कर मुकेश पिता राजेंद्र मेहरा उम्र 26 साल निवासी ग्राम हरदी को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से धारदार बका जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना उमरिया पान में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश से आरोपी को जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया।
कार्यवाही में थाना प्रभारी उप.निरीक्षक. दिनेश तिवारी, उप नि. भरत सिंह मार्को, प्र.आर. आशीष झारिया, अजय सिंह, आर. योगेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *