शातिर बदमाशों पर एसपी ने घोषित किया 10, 10 हजार का नगद इनाम, घटना के बाद से चारों बदमाश है फरार

कटनी। लुट की वारदात घटित करने के बाद फरार हुए चार शातिर बदमाशों पर पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने नगद इनाम की घोषणा की है। चारों आरोपियों के संबंध में किसी भी तरह की सूचना देने और उन्हें गिरफ्तार करवाने में मदद करने वाले व्यक्ति को नगद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक बूढ़ा देवगांव निवासी 23 वर्षीय उजाले पिता बाबू पारधी, मदार टेकरी हरदुआ निवासी 20 वर्षीय टीच पिता मालिश पारधी, ग्राम सुगवा थाना रीठी निवासी 21 वर्षीय पंजाब उर्फ आयुष पिता करदा सिंह पारधी एवं मदार टेकरी हरदुआ निवासी 25 वर्षीय राजापिता रानू पारधी गंभीर कृष्ण की वारदात को घटित करने के बाद से ही फरार हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। अब तक आरोपियों के गिरफ्तार न हो पाने के कारण पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा के द्वारा उक्त सभी चारों बदमाशों पर 10-10 हजार रुपए का नगद इनाम घोषित किया गया है। चारों बदमाशों के संबंध में किसी भी तरह की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।








