रिटायर्ड आर्मी मैन के सूने मकान में चोरों का धावा, सोने चांदी के जेवरात लेकर चंपत हो गए चोर, निवार में हुई घटना

Oplus_131072

कटनी। घर में ताला लटकता देख अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए एक रिटायर्ड आर्मी मैन के घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सोने चांदी के लगभग 1 लाख रुपए कीमत के जेवरात पार कर दिए। चोरी की वारदात के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए निवार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
रिटायर आर्मी मैन स्टेशन रोड निवार पहाड़ी निवासी धर्मराज पिता स्वर्गीय परमानंद गोस्वामी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा की 26 जून 25 को सुबह वह साढ़े 10 बजे घर से अपने मझले भाई रामसुमिरन गोस्वामी के घर ग्राम तखला गया था। घर पर बच्ची सबिता थी जो 11/30 बजे घर पर ताला लगा कर निवार स्टेशन से मेमो ट्रेन से अपनी छोटी बहन के यहाँ कटनी चली गई थी। जब वह अपने बेटे निलेश को लेकर अपने घर निवार आया और अपने घर की बाऊन्ड्री के गेट का ताला खोल कर अन्दर गया तो घर के सामने के कमरे का दरवाजा मे लगा ताला टूटा था। कमरे मे रखी अलमारी जिसमे कपडे थे बाहर फैले हुऐ थे। दूसरे कमरे मे देखा तो काले रंग की पेटी का ताला टूटा था, उसका सामान भी बाहर बिखरा पडा था। पेटी मे रखा पुराने सोने चाँदी के जेवरात नहीं थे। चोरी गए समान में 1 नग सोने का रानी हार, 1 नग सोने की चैन, 3 नग सोने की अगूठी, 1 जोडी कान का सोने का झुमका, 6 नग मंगल सूत्र की गुरियां, चाँदी की 2 नग करधन, चाँदी की 6 नग पायल, चाँदी की 6 नग बिछिया, चाँदी की सन्तान साते की चुडी 14 नग, चाँदी की 3 नग शंकर लक्ष्मी गमेश जी की मूर्ती, चाँदी के 2 सिक्का कुल कीमती करीबन 80 हजार रूपये का माल किसी अज्ञात व्यक्ति व्दारा दिन मे घर के अन्दर घुस कर चोरी कर लिया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *