अपराध पर अंकुश लगाने कटनी पुलिस ने कम्बिंग गस्त, 42 स्थाई वारंटी, 66 वारंटी गिरफ्तार, 35 निगरानी बदमाशों एवं 36 गुण्डा बदमाशों की हुई जांच

Oplus_131072

कटनी। मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक भोपाल द्वारा अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए चलाए गए अभियान के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस ने गत रात्री कॉम्बिंग गस्त अभियान चलाकर 108 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 71 गुंडे, बदमाश और आदतन अपराधियों की भी चैकिंग की गई।
काम्बिंग गस्त के दौरान धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही करते हुए परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों से 3 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। इसी तरह परिशांति कायम रखने हेतु 65 प्रकरणों में 69 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी। परिशांति कायम रखने हेतु 13 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।
चौराहों में तैनात रही पुलिस
कांबिंग गस्त के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। इस दौरान बिना कारण देर रात घूम रहे संदिग्ध युवकों को सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही यात्रियों और परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता भी की गई।
बैंकों का किया औचक निरीक्षण
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांबिंग गस्त के दौरान बैंकों और एटीएम पर सुरक्षा बलों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। कटनी पुलिस का यह अभियान अपराधियों में भय पैदा करने के साथ ही आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। भविष्य में भी कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार की औचक कॉम्बिंग गश्त जारी रहेगी।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *