गहमागहमी के बीच हो रहे जिला दवा विक्रेता संघ के चुनाव, नयी बस्ती झूलेलाल मंगलम भवन में जिले के 550मतदाता करेगे मतदान

गहमागहमी के बीच हो रहे जिला दवा विक्रेता संघ के चुनाव, नयी बस्ती झूलेलाल मंगलम भवन में जिले के 550मतदाता करेगे मतदान

Oplus_131072

कटनी। कटनी जिला दवा विक्रेता संघ के निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव आज 22 जून रविवार को झूलेलाल मंगलम भवन नई बस्ती सरस्वती स्कूल में संपन्न हो रहे है। मतदान प्रात:9बजे से प्रारंभ हुआ जो सायं 4बजे तक चलेगा। चुनाव में जिले भर के 550मतदाता मतदान करेगें। तत्पश्चात उसी दिन मतगणना होगी एवं परिणाम घोषित किये जायेगे।

चुनाव में मतदान करने का अधिकार प्रोपराईटर, सक्षम व्यक्ति, पार्टनर, डायरेक्टर, फार्मासिस्ट के द्बारा आधारकार्ड के साथ मान्य होगा।

किसी भी विवाद की स्थिति में तीनों चुनाव अधिकारी के बीच बहुमत से निर्णय पारित होगे।चुनाव मतदाता सूची जो कि जिला दवा विक्रेता संघ द्बारा प्रदान की गई है उस आधार पर मतदान संपन्न किये जा रहे है।

चुनाव में महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद के लिये दिलीप कुमार आसरानी एवं चंदूलाल जादवानी किस्मत आजमां रहे है। वरिष्ठ (थोक)उपाध्यक्ष के लिये गुलाब आहूजा, शंकर लाल साधवानी, उपाध्यक्ष फुटकर के लिये राजू केसवानी, सतीश कुमार बरसैंया, सचिव पद के लिये मोहन कुमार कलवानी, राम आहूजा, कोषाध्यक्ष के लिये विजय पृथ्यानी, बलराम कुमार मिहानी, संगठन सचिव के लिये मोनी जैसवानी, सुनील जाधवानी, सह सचिव मुकेश नागवानी, रवि सेवलानी, जनसंपर्क अधिकारी विनय कोडवानी, सुनील आनंद, अंकेक्षक आडिटर के लिये मनोज रंगलानी, करमचंद बहरानी, कार्यकारिणी सदस्य के लिये हितेश कुमार बालानी, अजय गिडवानी, गौरव सितपाल, अमित जैन, आदित्य तिवारी, अशोक जैसवानी, हेमंत छावडा, सचिन तिवारी चुनाव मैदान में है।

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी संपन्न कराने के लिये मुख्य चुनाव प्रभारी पंकज शर्मा सहायक चुनाव प्रभारी दीपक सिरवानी हरीश नागवानी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

RashtraRakshak
Author: RashtraRakshak

Recent Post